हल्द्वानी,16 जनवरी (आरएनएस)। चोरगलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम परसरामपुर निवासी प्रिंस सिंह को 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक चोरगालिया हरपाल सिंह ने कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

