हल्द्वानी,16 जनवरी (आरएनएस)। लाइन मेंटेनेंस के लिए शुक्रवार को ऊर्जा निगम की ओर से देवलचौड़ क्षेत्र में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ वीवी जोशी ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस का कार्य पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई। पहले से निर्धारित रोस्टर के अनुसार काम किया जा रहा है। कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को पहले दी जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

