विकासनगर,16 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत अनुनाद पब्लिक स्कूल होरावाला-चांदपुर में शुक्रवार को कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को निपुण भारत अभियान की जानकारी मुहैया कराई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2030 तक भारत को शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना लक्ष्य है, जिसमें शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

