विकासनगर,16 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विकासनगर की सनातन धर्म बस्ती और दुर्गा मंदिर द्वारा मकर संक्राति उत्सव का आयोजन महावीर प्रसाद जैन सरस्वती शिशु मंदिर मे किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। जिला प्रचारक( विद्यार्थी ) अंकुश ने कहा यह त्योहार भारतीय कृषि व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन हम लोग नई फसलों से प्राप्त अन्न, गुड़, तिल, तेल इत्यादि का सेवन करते हैं। इस त्योहार का एक प्रमुख उद्देश्य लोगों को आपस में जोडऩा भी है। यह समरसता का त्योहार है। दक्षिण भारत में यह पोंगल, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, गुजरात में लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मपाल, सह विभाग प्रचारक सौरभ, संदीप, रामेश्वर, कार्तिक, अजय, राकेश, तेजपाल, विक्रम आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

