0-प्रधानमंत्री ने किया देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन
नकुल कुमार मंडल/ विभूति भूषण भद्र
माल्दा/कोलकाता। पीएम ने माल्दा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। उपरोक्त ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इस दौरान पीएम ने ट्रेन के ड्राइवर ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल की ममता सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि, बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। यहां गरीबों का हक छीना जा रहा है। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बाधित करने का आरोप लगाया। पड़ोसी राज्यों में भाजपा के शासन का हवाला देते हुए पीएम ने बंगाल में बदलाव की मांग का दावा किया। पीएम ने माल्दा में एक प्रशासनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा पीएम मोदी ने 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, यह ट्रेन उत्तर बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार को भारत के दूसरे हिस्सों से जोड़ेगी।
इस दौरान मीएम मोदी ने बाढ़ से निपटने के समाधान और माल्दा की आम अर्थव्यवस्था को समर्थन देने का वादा किया। आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। प्रधानमंत्री ने एक जन सभा में बंगाल के बेलडांगा में घटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि, महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने अभद्रता की और यह शर्मनाक है। ऐसे में बंगाल के युवा साथियों, माता-बहनों की बड़ी जिम्मेदारी है। एक महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने कितनी अभद्रता की। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में बेटियां सुरक्षित नहीं। निर्ममता ऐसी की बेटियों की सुनवाई नहीं होगी। पीडि़तों को बात-बात पर कोर्ट जाना पड़ता है। इसे बदलना होगा। ये काम कौन करेगा- ये काम आपका एक वोट करेगा।
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के हर गरीब परिवार को स्थायी घर और मुफ्त राशन देना चाहती है, लेकिन उनका दावा है कि ये योजनाएं लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा, “गरीबों के लिए भेजा गया पैसा टीएमसी नेताओं द्वारा लूटा जा रहा है,” और आगे कहा कि तृणमूल सरकार उनकी और बंगाल की जनता दोनों की दुश्मन बन गई है। भारत के 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को बंगाल के भविष्य से जोड़ते हुए, प्रधानमंत्री ने ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार में भाजपा के शासन के रिकॉर्ड का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा शासित राज्यों से घिरा हुआ है और जोर देकर कहा कि अब राज्य में “सुशासन” का समय आ गया है।
चुनावी माहौल को और जोशीला बनाते हुए, मोदी ने परिवर्तन की जरुरत अर्थात “पलटानो दरकर” के नारे लगवाए, जिसके जवाब में भीड़ ने “चाय बीजेपी सरकार” का नारा लगाया। उन्होंने राज्य सरकार पर आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां यह स्वास्थ्य योजना लागू नहीं की गई है। स्थानीय चिंताओं को उजागर करते हुए मोदी ने कहा कि माल्दा में उद्योगों की कमी के कारण पलायन हो रहा है और आम किसानों तथा बाढ़ प्रभावित निवासियों की उपेक्षा की जा रही है। गंगा और फुलहार नदियों के किनारे हो रहे कटाव का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि बाढ़ राहत कोष का दुरुपयोग किया गया है और भाजपा के सत्ता में आने पर स्थायी समाधान और बेहतर बुनियादी ढांचे का वादा किया।
पीएम ने कहा- हमारा देश 2047 तक विकसित होने पर काम कर रहा है। इसलिए लिए पूर्वी भारत का विकास होना जरूरी है। पूर्वी भारत को दशकों तक नफरत करने वालों ने जकड़ रखा था। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने वालों से पूर्वी भारत को मुक्त किया है। पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम है। उनका विश्वास भाजपा के साथ है।
पीएम मोदी ने पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई का नारा देते हुए कहा कि, टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। मैं चाहता हूं कि देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो। बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। यहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार, ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कुछ दिन पहले बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी है। यानी बंगाल की हर दिशा में बीजेपी के सुशासन की सरकार है। अब बंगाल की बारी है। इसलिए बिहार चुनाव की जीत के बाद मैंने कहा था- मां गंगा के आर्शीवाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। बीजेपी ये काम करके रहेगी। वहीं माल्दा की स्थानीय समस्याओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जिला तृणमूल के भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहा है। हर साल नदी के कटाव की वजह से कई घर डूब जाते हैं। लोगों ने बार-बार तटबंध बनाने की अपील की है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं देती। कैग रिपोर्ट का जिक्र करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि बांध बनाने का पैसा उन लोगों को नहीं दिया गया जिन्हें इसकी ज़रूरत थी। इसके बजाय, बार-बार तृणमूल के करीबी लोगों को पैसा भेजा गया। उन्होंने कहा, “मैं माल्दा की धरती से कह रहा हूं कि यह काला भ्रष्टाचार तभी रुकेगा जब बंगाल में भाजपा की सरकार होगी।” बहरहाल बता दे कि, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ट्रेन में उन्नत कीटाणुनाशक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, यह 99त्न कीटाणुओं को नष्ट करने में सक्षम है। सभी यात्रियों को साफ-सूथरे चादरें और तौलिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे पूरी यात्रा के दौरान बंद रहने के लिए बनाए गए हैं, जो ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर ही खुलते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मॉडर्न टॉयलेट दिया गया है, जिसमें हाथ धोने के लिए नलों में सेंसर लगे हैं। इस वॉशरूम में क्लीनिंग के लिए भी बेहतर सुविधा दी गई है। पीएम के साथ ही कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मंत्री शांतुन ठाकुर, सुकांत मजुमदार, सांसद शमिक भट्टाचार्य, राज्यपाल सीवी आनंद व शुभेंदु अधिकारी व अन्य मौजूद रहें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

