-स्व .मनोकानिका तिवारी की पुण्यमृति में विशाल कम्बल वितरण
मिल्कीपुर-अयोध्या,17 जनवरी (आरएनएस)। समाज के वंचित , दुर्बल, उपेक्षित, निर्धन और अभावग्रस्त जीवन जीने वाले समाज के बांधवों की आत्मीयता से “मै और मेरा” की नहीं “हम और हमारा” के कुटुंब भाव से समाज को एकता और समभाव का जागरण समर्थ सेवाभावी बंधुओं के सक्रिय योगदान को सुनिश्चित कर सेवा और सहयोग किया जाना ही भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। उक्त विचार अयोध्या महानगर के सह सेवा प्रमुख डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने पूरे लेदई तिवारी मवई कला मिल्कीपुर में स्व मनोकानिका तिवारी की पुण्यमृति में आयोजित कम्बल वितरण आयोजन में व्यक्त किए। सेवा निवृत पोस्ट मास्टर राम सहोदर तिवारी ने कहा उनके पिताजी और बड़े भाई की इच्छा सदैव अपने गांव को परिवार मानकर निर्बल परिवारजनों के सहयोग की रही और वे सदा हम सभी को प्रेरित करते रहते थे, इसलिए समाज के लिए अपने पूर्वजों की प्रेरणा को सामर्थ्य अनुसार निभाने का संकल्प हमारा परिवार समाज का सहयोगी बनकर करता रहेगा। पूर्व डीएचओ डॉ राम विशाल तिवारी ने सभी को मिलकर गांव की छोटी मोटी समस्याओं का हल निकालने के लिए सदैव एकमत होने और समर्थ बंधुओं की अगुवाई का आह्वान किया। आवश्यकता को पहचान कर उपयुक्त लाभार्थियों के लिए मवई कला से प्रधान प्रतिनिधि सुभाष तिवारी, बसवार खुर्द से पूर्व प्रधान जितेन्द्र दुबे, अछोरा से राम सहाय तिवारी एवं स्वयं मनोकानिका तिवारी द्वारा सुझाए गए नामों के आधार पर सूची बनाकर आमंत्रित परिवार को कम्बल उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, रामावती तिवारी, सचिन तिवारी, आयुष तिवारी, सत्यसर्वा तिवारी, सुरेश तिवारी, राम बहादुर तिवारी, शिव बहादुर तिवारी, रोहित तिवारी, देव प्रभाकर दुबे,प्रधान प्रतिनिधि सुभाष तिवारी , विष्णुदेव तिवारी, इंद्र देव तिवारी, अंकित तिवारी आदि उपस्थित रहे। कम्बल प्राप्त कर उपस्थित माताओं और वृद्धजनों ने सेवा सहयोग की भावना की बिना सराहना की। आयोजन में एडवोकेट धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी, एवं वैभव त्रिपाठी का सहयोग रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

