-अन्तिम दिन बरोज़ जुमाअ, जलसा-ए-शबे-मेराज का हुआ आयोजन
अयोध्या,17 जनवरी (आरएनएस)। स्वर्गद्वार अडग़ड़ा स्थित गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की शानदार मिसाल मानी जाने वाली मशहूर दरगाह हजऱत सैय्यद शाह मोहम्मद इब्राहीम शाह मजज़ूब रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स बड़े ही अकीदत, एहतराम और रूहानियत से भरपूर माहौल में सम्पन्न हुआ। यह मुक़द्दस उर्स दरगाह कमेटी के सदर व प्रबंधक हाजी मोहम्मद जुनैद क़ादरी रज़वी साहब तथा कमेटी के तमाम सदस्यों की निगरानी में आयोजित किया गया। दरगाह के खादिम हाफिज़़ उवैस रज़ा क़ादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के आखिऱी दिन, 16 जनवरी 2025, बरोज़ जुमाअ, जलसा-ए-शबे-मेराज का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी निज़ामत मशहूर नाजिम आफ़ाक़ मुशहिदी गोंडवी ने की। कार्यक्रम का आग़ाज़ मदरसा इब्राहीमिया गुलशन-ए-औलिया के प्रिंसिपल मौलाना क़मर सुबहानी की तिलावत-ए-क़ुरआन से हुआ। इस मौके पर ख़ास खतीब पीर-ए-तरीक़त अल्लामा कलीम अशरफ़ नोमानी (किछौछा शरीफ़) ने अपने ख़तिब में दरगाह की गंगादृजमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सूफिय़ाना किरदार पर रौशनी डालते हुए फऱमाया कि सूफिय़ा-ए-किराम की खानकाहें हमेशा से मोहब्बत, इंसानियत और आपसी सौहार्द का मरकज़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मुक़द्दस दरगाहें समाज को जोडऩे का काम करती हैं। वहीं ख़ातिबुल-हिन्द हजऱत मौलाना मुफ़्ती मुख़्तार-उल-हसन क़ादरी बग़दादी ने अज़मत-ए-क़ुरआन और शबे-मेराज की फज़़ीलत पर रौशनी डाली। इसके अलावा हजऱत मौलाना सैय्यद अहमद हुसैन साहब क़ारी आज़म हश्मती गोंडवी ने भी असरदार ख़तिब फरमाया। खूसूसियत के साथ कारी रईस अहमद ख़ान साहब और मौलाना इस्लाम साहब ने हिमायत फरमाई, जबकि दर्जनों मक़ामी व बैरूनी उलमा-ए-किराम, हुफ्फ़़ाज़ और अइम्मा-ए-मसाजिद ने स्टेज की रौनक़ बढ़ाई। नात व मनक़बत पेश करने वालों में हिलाल टांडवी, अहमद रज़ा गोंडवी, यूसुफ़ आरज़ू बस्तवी, गौहर रज़ा सुल्तानपुरी, अब्दुल वकील गोंडवी, अहमद रज़ा बस्तवी, मौलाना हैदर रज़ा (अयोध्या), हाफिज़़ नूर आलम गोंडवी और हाफिज़़ मुसीम गोंडवी शामिल रहे। आख़रि में कुल शरीफ़, सालात-ओ-सलाम और मौलाना सूफ़ी अब्दुल वहीद गोंडवी की दुआ के साथ जलसा इख़्तेताम पज़ीर हुआ। उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ़ पर हाजिऱ होने वाले तमाम ज़ायरीन के लिए लंगर का बेहतरीन इंतज़ाम किया गया। इस मौके पर दरगाह कमेटी के आशिक अली, अरशद अंसारी,लाल कुरैशी, मजफ़ूज़ वारसी, सद्दाम कुरैशी, असलम अंसारी, बदरुद्दूजा, चाँद, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, निज़ामुद्दीन, नईम खान,फिरोज अहमद, आफ़ाक़ भोलू, समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उर्स में शिरकत फरमाई प्रबंधक हाजी जुनैद कादरी नें परशासन व नगर निगम अयोध्या का बेहतर व्यवस्था के लिए शुक्रिया अदा किया
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

