सोहावल-अयोध्या,17 जनवरी (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र फिर चोरों के निशाने पर है। बीते वर्ष ठंडक में ही क्षेत्र में दर्जन भर स्थानों पर चोरों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती दी थी। चौकी इंचार्ज तो बदलते रहे लेकिन घटनाओं का खुलासा आज तक नहीं हो पाया। इसी कड़ी में बीती शुक्रवार की रात फिर चुनौती देते हुए चोरो ने बसहा चौराहा स्थित मुन्ना का पुरवा गांव निवासी राजेश सिंह के मेडिकल स्टोर में दुकान के पीछे सेंध लगाकर चोरी करके कई हजार का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब दुकान खोली गयी। चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने बताया कि चोरी की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संज्ञान में आने से पुलिस छानबीन में लगी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

