सोहावल-अयोध्या,17 जनवरी (आरएनएस)। बद से बदतर होती जा रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था ऐसी हो चली है कि चिकित्सक को मोबाइल की रोशनी में इलाज करना पड़ता है। आरोप है कि बीते शुक्रवार की रात दुर्घटना मे घायल बाइक सवार को इलाज के लिए केंद्र पर लाया गया। बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रात के अंधेरे में डूबा था। इमरजेंसी मे घायल का इलाज होना जरुरी था। जनरेटर तथा इंवर्टर व्यवस्था भी ध्वस्त होने से इलाज कैसे हो? यह परेशानी का शबब बन गया। थक हारकर मोबाइल की रोशनी में चिकित्सक को इलाज करना पडा। केंद्र प्रभारी डा0 अपर्णा कोहली ने बताया कि मौके पर आपात कालीन सेवा में रहे चिकित्सक की लापरवाही से ऐसी स्थिति पैदा हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

