अयोध्या,17 जनवरी (आरएनएस)। नगर निगम से जुड़े ठेकेदारों ने व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार से मिलकर मांग पत्र दिया। अवध कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है कि निर्माण विभाग द्वारा निकाली गई निविदा में प्रतिभाग के शर्तों में शर्त संख्या 8 निविदा दाताओं को टू विड पद्धति (40 लाख के ऊपर) के कार्यों में आर.एम.सी प्लांट का पेपर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। जबकि प्लाट धारक ठेकेदारों की संख्या जिले में बहुत कम है जिससे ठेकेदार ज्यादा निविदा में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे जिससे विभागीय राजस्व का नुकसान होगा इसलिए पूर्व की भांति प्लांट का किरायानामा ठेकेदार के हित को देखते हुए मान्य किया जाए तथा टेंडर डालने की समय सीमा 10 दिन और बढ़ाया जाए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष विजय पाण्डेय, चंद्रभूषण, मन्नू आलोक जायसवाल, जगन्नाथ पाठक, दीपक पाण्डेय, वीरू सिंह, मनी शक्ति ,ऋषि कुमार, आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

