-मानसिक तत्परता व ं शारीरिक कौशल के समन्वय से लक्ष्य संभव : डॉ. बिजेंद्र सिंह
अयोध्या,17 जनवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने कर्नाटक के राजीव गांधी हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में ओवर ऑल 15 वाँ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से 303 विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। जबकि महिला वर्ग में अवध विश्वविद्यालय को 10 वाँ स्थान एवं पुरुष वर्ग में 28 वाँ स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में समापन से पूर्व अवध विश्वविद्यालय की एथलीट अनीषा पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहकर विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया, वहीं 800 मीटर दौड़ में भी अनीषा पटेल ने तृतीय स्थान पर रहकर विश्वविद्यालय को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसी के साथ अनीषा पटेल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वही महिला एथलीट नेहा वर्मा ने हॉफ मैराथन 6वें स्थान पर रहकर एवं पुरुष वर्ग में एथलीट सूरज यादव ने डिस्कस थ्रो में 7वें स्थान पर रहकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सभी पदक प्राप्त एवं उच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि मानसिक तत्परता एवं शारीरिक कौशल के समन्वय से खेलों में सफलता प्राप्त की जा सकती है, खिलाडिय़ों के द्वारा शानदार प्रदर्शन एवं खेल उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव के पल है, विश्वविद्यालय पदक प्राप्त विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगा। टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव एवं कोच नीरज पटेल है। यह चैंपियनशिप न केवल विश्वविद्यालय स्तर का सबसे बड़ा आयोजन है, बल्कि यहाँ के प्रदर्शन को खेलो इंडिया और अंतर्राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के चयन के लिए भी आधार माना जाएगा। खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है। क्रीड़ा सचिव प्रो.आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाडिय़ों को अच्छी खेल सुविधाओ के साथ उच्च स्तर के ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा, जिससे विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों के खेल प्रदर्शन में निखार आएगा।खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुल सचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक,मुख्य कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.दानपति त्रिपाठी,पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो.प्रवीण सिंह, प्रो.संतोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ.अनुराग पाण्डेय,डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, डॉ.वेद प्रकाश वेदी, डॉ3संत लाल,डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव डॉ. मनीष सिंह, डॉ कपिल कुमार राणा, साजन सिंह,शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

