प्रयागराज,17 जनवरी (आरएनएस)। बहादुरगंज स्थित हजरत शहीद मरद शाह रहमत उल्लाह का सालाना दो रोज़ा 83वां उर्स मुकारक रजब अल मुरज्जब की 26 वा 27 तारिक को अकीदत वा एहतेराम से मनाया गया।
बाद नमाज़ फज्र कुरआन ख्वानी, गुस्ल सलाम और दरगाह पर चादर पेश किया गया। गुल पेशी और फातेहा नियाज़ दुआ हुई। मुल्क की सलामती के लिए अमन वा चैन की दुआए की गईं। और बाद नमाज ईशा नातखानी महफिलें समां क़ौवाली का भी एहतमाम किया किया गया।
इस मौके पर अकीदत मंदो ने तबरकात वा लंगर हासिल किया जायरीनों ने अपनी मन्नते मुरादें पेश की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन दूर दराज से आए दरगाह पे हाजिऱी दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
दरगाह के मुतवल्ली हाजी हामिद कुरैशी उर्फ पुनऊ लाल ने बताया के ये रिवायत वर्षो से चली आ रही है। बताया कि इस दरगाह की खास बात यह है कि यहां पर दूध और मेवों से भरी गागर मिटिया चढ़ाई जाती है। मुतवल्ली हाजी हामिद कुरैशी ने बताया कि ये रिवायत सदियों से चली आ रही है और बताए की जो लोग मन्नते मुरांदे मानते है वो दिल खुसुश पूरी होती है।
इस मौके पे सज्जाद गाह के ओलमाए एकराम भी शामिल हुए। शामिल लोगों में हाजी हामिद कुरैशी उर्फ पूनऊ लाल, दरगाह खादिम असद कुरैशी, हाजीअसपाक, पप्पू, हाफिज रिज़वान, मौलाना नादिर हुसैन, मो शाहरुख, मो सैफ, मो शेरू, शकील अहमद, (गुड्डू) जिया सिद्दीकी, मो जावेद, अली अहमद, रंजीत निषाद शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

