प्रयागराज,17 जनवरी (आरएनएस)। माघ मेला-2026 के अवसर पर उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला-2026 का आयोजन मुख्यालय के निर्देशानुसार परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में 15 फरवरी तक किया जा रहा है। मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर, विशिष्ट अतिथि एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया।
स्वदेशी अभियान को सफल बनाने में खादी तथा ग्रामोद्योगी वस्तुओं को आमजन मानस से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का आवाहन किया। उन्होने यह भी कहा कि खादी ग्रामोद्योग की वस्तुओं को बढावा देने से ग्रामीण अंचल के पराम्परागत कारीगरों शिल्पियों कत्तिन बुनकरों के जीवन स्तर को उचा उठाने में सहयोग होता है। साथ ही देश की आर्थिक तरक्की भी होती है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का जवाहर लाल जिला एवं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया तथा अन्त में अतिथियों तथा उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी यू0पी0 सिंह परिक्षेत्रीय ग्रामोधोग अधिकारी, वाराणसी, राजेश कुमार सिंह, ग्रामोधोग अधिकारी भदोही, संजय, प्रधान सहायक वाराणसी। मंच का संचालन राकेश मोहन गुप्ता, ज्येष्ठ लेखा परिक्षक तथा अनुमति दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, ओ0पी0 मौर्या, महेन्द्र कुशवाहा, अमित कुमार, राजेश पाड़े, आशीष यादव, अनुज द्विवेदी, राम लाल, विष्णु मिश्रा, दिनेश दुबे, आशुतोष कुमार, हिमांशु यादव आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

