प्रयागराज ,17 जनवरी (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिम एआईएमआईएम के महानगर इकाई महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद के नेतृत्व में आज अटाला कार्यालय के बाहर महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव पर मिली प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया?।
इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर महाराष्ट्र के सभी जीते हुए पार्षद नगरसेवक को बधाई संदेश दिया गया और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील को मुबारकबाद दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी ने जिस तरह से महाराष्ट्र का दौरा करके लोगों को अपना झंडा अपना डंडा वाला फार्मूला समझाया अपना लीडर चुन् ने का आवाहन किया उससे लोगों ने सभी सेकुलर दलों को नकार दिया। चाहे वह समाजवादी पार्टी हो कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस सबको धूल चटाने का काम किया।
जश्न में शामिल लोगों में मुजीबुर रहमान एडवोकेट सैयद इरशाद आलम, मोहीउद्दीन सिद्दीकी, इफ्तिखार अहमद, रियाजुल हक चौधरी, अहमद खान, सैफ अली खान, आलमीन अली, शहजादे खान, अयाज अहमद, मोहम्मद सलीम, नसीम अहमद, जुबैर अहमद, अदीब अली, अब्दुल कादिर, तरन्नुम, नाजनीन बेगम, गुडिया बेगम आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

