कुशीनगर 17 जनवरी( निधि तिवारी)(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज शनिवार को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा तहसील सदर (पडऱौना) में *”बाल विवाह मुक्त भारत”* अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए बाल अधिकारों की रक्षा, बाल विवाह के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा एक न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज की तथा अभियान के प्रति अपने पूर्ण समर्थन एवं संकल्प को *हस्ताक्षर* के माध्यम से व्यक्त किया गया। इसके साथ ही, मौजूद सभी लोगों द्वारा *बाल विवाह मुक्त भारत* के लिए और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक के अलावा सदर एसडीएम ऋषभ देशराज पुंडीर, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी पडरौना आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

