लखनऊ,17 जनवरी (आरएनएस)। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व सांसद अनंतराम जायसवाल की 11वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से अनंतराम जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि अनंतराम जायसवाल समाजवादी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने जीवन भर सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और संगठन के प्रति समर्पण आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अनंतराम जायसवाल के पौत्र दर्श जायसवाल, पूर्व सांसद अरविन्द सिंह, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने अनंतराम जायसवाल के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, दारा सिंह, डॉ. आलोक यादव, प्रोफेसर श्रवण गुप्ता, इंजीनियर अरविंद यादव, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, मुन्नी लाल यादव, राम प्रताप गौतम, रीता राव, सुनील तंतुआ, हाजी इशहाक सिद्दीकी, विजय साहू मून, विवेक, मोहम्मद साहिल, विकास निषाद, गणेश निषाद, अखिलेश पटेल, बालमुकुंद धूरिया, जावेद अली, शाश्वत प्रजापति, अनुज सिंह थरिया, श्याम नारायण, प्रवीन यादव, डॉ. अंशुकी यादव, हरिकेश, मालती, कन्हाई लाल, अनुज निषाद, अजय यादव, पंकज, सौरभ कुमार मौर्य, किरन यादव, अनिल भारती सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने संकल्प लिया कि अनंतराम जायसवाल के आदर्शों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से जारी रखा जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

