कुशीनगर, 17 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा गोपाल व सारग छपरा सरेह में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक एक तेंदुआ बाघ दिखाई दिया। खेतों में खुलेआम घूमते तेंदुआ को देख ग्रामीणों में अपरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल मे कैद करने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुआ को पकडऩे के लिए अभियान शुरू किया लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद वन विभाग को सफलता नहीं मिली। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों इसी क्षेत्र में तेंदुआ के हमले से एक बकरी की मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीण पहले से ही दहशत में थे। फिर तेंदुआ के खुलेआम दिखाई देने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वन विभाग की टीम द्वारा लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार तेदुआ वन विभाग के जाल मे फस गया था लेकिन लापरवाही के कारण वन कर्मियों के सामने से ही पिजड़े से निकल कर भागने मे सफल रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

