बल्दीराय/सुलतानपुर,17 जनवरी (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में थाना हलियापुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना हलियापुर क्षेत्र के उमरा निवासी अरुण कुमार तिवारी पुत्र गिरजा प्रसाद तिवारी ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गौरा परानी निवासी रज्जब अली पुत्र वारिस अली अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें पोस्ट कर उनके साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तथा क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे या किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

