जौनपुर,17 जनवरी (आरएनएस)। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में अवस्थित 09 विधानसभा क्षेत्रों (364-बदलापुर, 365 शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगराबादशाहपुर, 369-मछलीशहर, 370-मडिय़ाहूं, 371-जफराबाद एवं 372 केराकत) के समस्त मतदेय स्थलों पर ग्रामसभाध्शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र के पार्षद ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य ध् बूथ लेविल एजेण्ट ध् स्थानीय प्रतिनिधियों / नागरिकों की उपस्थिति में बी0एल0ओ0 द्वारा 18 जनवरी को पूर्वान्ह 10.45 बजे से सायं 4.15 बजे तक मृतक, शिफड, डुप्लीकेट एवं आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। यदि किन्हीं कारणों से मृतक, शिफड, डुप्लीकेट में चिन्हित मतदाताओं में से यदि कोई मतदाता उपस्थित पाया जाता है एवं जिन मतदाताओं का नाम आलेख्य नामावली में सम्मिलित नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म 6 घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेंगें। बी0एल0ओ0 के पास पर्याप्त संख्या में फार्ग-6,7 व 8 एवं घोषणा-पत्र उपलब्ध रहेगा।शनिवार को जनपद की सभी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा संचालित हो रही है। आज की तिथि हेतु मतदाता पुनरीक्षण की विशेष अभियान स्थगित रहेगा। दिनांक 18 जनवरी को पूर्ववत समस्त मतदेय स्थलों पर यह अभियान जारी रहेगा। विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओ अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर दावेध्आपत्तियां प्राप्त करेंगे। बीएलओ के कार्य के पर्यवेक्षण हेतु सुपरवाइजर्स की तैनाती की गयी है जो विशेष अभियान की तिथियों में मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्राप्त फार्मों की प्रगति की सूचना उप जिलाधिकारी /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उसी दिन उपलब्ध करायेंगे। उक्त तिथियों में बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर्स की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु उप जिलाधिकारी ध् तहसीलदारध् खण्ड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों के अतिरिक्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

