जौनपुर,17 जनवरी (आरएनएस)।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के हुसेपुर के गांव निवासी पत्रकार विनय श्रीवास्तव के पिता लालसाहब श्रीवास्तव शुक्रवार की देर रात को निधन हो गया। वे लगभग 74 वर्ष के थे। बताते है कि देर रात को उनको अचानक सीने में दर्द हुआ।उसके बाद वे गिर गए।अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके निधन की सूचना पर उनके आवास पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।उनका वाराणसी में अंतिम संस्कार किया गया।उद्योग व्यापार मंडल ने कबुलपुर तथा हुसेपुर बाजार को दोपहर तक बन्द रखा गया।उनके तीन पुत्र तथा एक पुत्री है।वे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

