जौनपुर, (आरएनएस ) समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह और पंजाबी सिंह ने शनिवार को बक्शा के गढासेनी और सिकरारा के ककोहियां गांव में गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कुल 400 परिवारों को गर्म कंबल दिए गए, जिससे उन्हें कडाके की ठंड से राहत मिली। गढासेनी गांव में और ककोहियां में समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह के आवास के पास साईं बाबा मंदिर पर आयोजित किया गया। ककोहियां निवासी प्रेम प्रकाश सिंह ने अपनी उपस्थिति में बक्शा ब्लॉक के गढासेनी गांव में 100 कंबल और ककोहियां गांव में 300 कंबल वितरित किए। कंबल मिलते ही जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड का यह मौसम किसी गरीब या असहाय व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण न बने। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले दस वर्षों से लगातार समाज की सेवा कर रहे हैं और हर साल ठंड में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित करते हैं। उन्होंने इसे केवल कंबल वितरण नहीं, बल्कि अपनी संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। रोहित यादव, शेषमणि पांडेय, अशोक कुमार सिंह, स्वामीनाथ पांडेय, इन्द्रजीत गौतम, राजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधान ज्योति यादव, प्रधान पति अरुण यादव, सत्यप्रकाश शुक्ला, संतोष सिंह, अनुपम यादव, मंटू यादव और वंदना यादव भी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

