विकासनगर,17 जनवरी (आरएनएस)। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आमजनमानस में जागरूकता लाने के लिए विकासनगर क्षेत्र में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। जागरूकता माह के तहत परिवहन विभाग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों आम जनमानस को यातायात और सुरक्षा को लेकर जागरूक करेगा एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने कहा कि यदि सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलें तो सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने से सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। सार्वजनिक परिवहन वाहनों की यूनियन, स्कूल कॉलेजों एवं सड़क पर छात्रों एवं लोगों के मध्य जाकर सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। उप जिला अस्पताल विकासनगर में 21 एवं 22 जनवरी को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

