हल्द्वानी,17 जनवरी (आरएनएस)। पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों ने शनिवार को विकास भवन सभागार में वेटरनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार को अध्यक्ष और मंजू बिष्ट को सचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी उत्तरांचल वेटरनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री शिवराज सिंह नेगी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पुनीत शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव पंकज वशिष्ठ के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुआ। विपिन नेगी को उपाध्यक्ष, अरुण वर्मा कोषाध्यक्ष, दामोदर जोशी संयुक्त सचिव, पीसी फुलोरिया को संप्रेक्षक और महेश पलडिया को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रांतीय महामंत्री शिवराज सिंह नेगी ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों के हित के लिए कार्य करेगी। प्रांतीय संगठन सचिव पंकज ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सभी सदस्यों ने युवाओं के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार आर्य ने सभी पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। इस दौरान संप्रेक्षक और मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी सीएस पंत, कमान सिंह धामी, अंजू बिष्ट, प्रदीप कुमार, अंजू बिष्ट, विपिन नेगी, आशा सेमवाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

