चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटान का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर नालियों में मिट्टी, कूड़ा-कचरा एवं वनस्पति जमा होने से जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे सड़क की सतह पर पानी भरने की स्थिति बन जाती थी। डीएम ने सभी सड़क एजेंसियों को निर्देशित किया है की अपने अपने कार्य क्षेत्र में संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीनों एवं श्रमिकों की सहायता से नालियों की सफाई और झाड़ी कटान का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करे। सड़क किनारे उगी झाडिय़ों के कारण कई स्थानों पर दृश्यता प्रभावित हो रही थी, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

