चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय पशु चिकित्सालय सचल की ओर से लोहाघाट विकासखंड की ग्राम सभा मड़ चामर एवं रायकोट महर में पशु चिकित्सा और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही शिविर में पशुपालकों के पशुओं के लिए आवश्यक औषधियों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें पशुपालन के लिए ऋण सुविधा, बीमा, एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाएं शामिल रही। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी सचल डॉ. वैशाली साह, ब्रुक्स इंडिया के कार्यकर्ता करण, दिनेश चंद्र सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

