चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। पर्यावरण मित्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। सभी पर्यावरण मित्र चौथे दिन काम पर वापस आ गए। बीते 14 जनवरी को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू किया था। जिसके कारण नगर में जगह-जगह कूड़ा के ढेर लग गये थे। नगर पंचायत प्रशासन और पर्यावरण मित्रों के बीच हुए समझौते के बाद पर्यावरण मित्र हड़ताल को खत्म करके शनिवार को कम पर लौट आए। ईओ दीपक चंद्र बुढलाकोटी ने बताया कि पर्यावरण मित्रों से उनकी मांगों को चर्चा हुई। बताया कि पर्यावरण मित्र काम पर वापस आ गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

