चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। वार्ड नंबर सात के सभासद चर्चित शर्मा ने विद्युत कार्य पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा निगम के एई मयंक भट्ट से मुलाकात की। सभासद ने कहा कि ऊर्जा निगम जर्जर विद्युत पोल और झूलते तारों को व्यवस्थित कर रहा है। लेकिन इस कार्य को पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर नहीं किया जा रहा है। अव्यवस्थित तरीके से बिजली पोल लगाने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। एई मयंक भट्ट ने विद्युत कार्य ठीक से कराने का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

