चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। गुमदेश क्षेत्र के मड गांव में पशुपालन विभाग की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भूपाल राम ने की। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वैशाली शाह ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को केसीसी के लाभ, आवेदन की प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया, ताकि किसान आसानी से ऋण प्राप्त कर अपने पशुपालन कार्य को बढ़ावा दे सकें। ब्रुक इंडिया के प्रतिनिधि करन सिंह ने अश्व आदि पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों, उनके लक्षणों, बचाव के उपायों और उपचार विधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मौसम के अनुसार सतर्क रहने और समय-समय पर टीकाकरण करवाने की सलाह दी। शिविर के दौरान पशुपालकों को कीड़े की दवा, मिनरल मिक्सचर, लीवर टॉनिक तथा बुखार की दवा निशुल्क वितरित की गई। इस मौके पर सरिता देवी, दिनेश चंद्र, प्रकाश राम, देवराम, जोगा राम, हरीश राम, गिरीश राम मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

