चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अग्निशमन विभाग और एएचटीयू पुलिस टीम ने होटल व रेस्टोरेंटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों को लगाने के निर्देश दिए। अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने होटल व रेस्टोरेंटों में अग्निशमन यंत्रों की जांच की। टीम ने व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए। नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

