चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। पाटी और बाराकोट की दो सड़कों को शासन से स्वीकृति मिली है। सड़कों की स्वीकृति पर लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि पाटी के सांगो घिघांरूकोट से बांस बसवाड़ी तक 1.225 और बाराकोट में कमाज्यूला-भनार-रैघाड़ी सात किमी सड़क में पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए शासन से प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। बताया कि निर्माण कार्यों के शीघ्र टेंडर लगाए जाएंगे। दोनों सड़कों की स्वीकृति पर क्षेत्र की जनता ने विधायक अधिकारी का आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

