चम्पावत,17 जनवरी (आरएनएस)। चम्पावत में मजदूरी की रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी। साथ ही खेतीखान तिराहे पर कुमाउंनी संस्कृति को दर्शाने वाले म्यूरल लगाए जाएंगे। ये निर्णय पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि बैठक में पास हुए प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा।बैठक में सभासदों ने पथ प्रकाश, सफाई समेत तमाम अन्य मुद्दों को उठाया। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। ईओ भारत त्रिपाठी के संचालन में हुई बैठक में सभासद मणिप्रभा तिवारी, प्रेमा चिलकोटी, नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, अनीता प्रहरी, पूजा वर्मा व गौरव कलौनी, सिटी मैनेजर महेश चौहान, जेई आशीष कुमार धीमान, जगदीश लाल साह, प्रदीप भट्ट, पवन पांडेय, ममता जोशी और सचिन कुंवर मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

