रुद्रपुर,17 जनवरी (आरएनएस)। घर में चोरी कर भाग रहे युवक को परिवारजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह व सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम कठंगरी, मंजीतफार्म भूरा पुत्र नन्हे निवासी दुपहरिया गेट सिरोली कलां किच्छा को पकड़कर कोतवाली लाए। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह भूरा घर की दीवार फांदकर घर के अन्दर घुसा। अन्दर से मोटर, केबल बाहर फेंककर भाग रहा था। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने भूरा को चोरी का सामान सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुरजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

