पिथौरागढ़,17 जनवरी (आरएनएस)। सीमांत में पुलिस ने 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान जारी है। शनिवार को एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने सिल्थाम क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को पंपलेट बांटे और यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान यातायात निरीक्षक अयूब अली ने लोगों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

