पिथौरागढ़,17 जनवरी (आरएनएस)। नगर में नजूल भूमि फ्री होल्ड की समस्या को लेकर तीन वार्डो के लोग आज इंदिरा पार्क में खुली बैठक करेंगे। शनिवार को पार्षद सुशील खत्री, करन सिंह, नीरज जोशी ने बताया कि पुराना बाजार, सिमलगैर और नया बाजार वार्ड में नजूल भूमि की समस्या से सैकड़ों परिवार लंबे समय से जूझ रहे हैं। बताया कि लोगों का भूमि का मालिकाना हक दिलाने को लेकर वह लगातार जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक आला अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को उठा रहे हैं। बताया कि बैठक में आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

