पिथौरागढ़,17 जनवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के बैडमिन्टन खेल को जिलास्तरीय चयन ट्रॉयल आगामी 20 जनवरी को होगा। शनिवार को जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि को सुबह दस बजे से सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरूष और महिला दोनों वर्ग के लिए ट्रायल होगा। कहा कि जिले के सरकारी विभागों में कार्यरत इच्छुक कर्मचारी/अधिकारी चयन ट्रॉयल में हिस्से ले सकते हैं। बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रॉयल में चयनित खिलाडिय़ों को आगामी 23 जनवरी आयोजित होने वाले बैडमिन्टन खेल के राज्य स्तरीय चयन ट्रॉयल में प्रतिभाग के लिए देहरादून भेजा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

