पिथौरागढ़,17 जनवरी (आरएनएस)। गंगोलीहाट में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार वाहन चालकों को सम्मानित किया। शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल ने वाहन चालकों के साथ ही आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने चालकों को नशे से दूर रहकर वाहन चलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने आमजन को नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की भी सख्त अपील की। बाद में बारी-बारी से कुछ चालकों को सम्मानित किया। यहां परिवहन आरक्षी सीमा, बलदेव, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

