हरिद्वार,17 जनवरी (आरएनएस)। हरिद्वार में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई जिला कार्यकारिणी का अधिष्ठापन भव्य तरीके से किया गया। डॉ. विपिन मेहरा ने आईएमए हरिद्वार के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। डॉ. प्रेम लूथरा को सचिव और डॉ. आरके सिंघल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। इसकी अध्यक्षता आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकास दीक्षित ने की। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. विपिन मेहरा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकास दीक्षित और उनकी टीम का आभार जताया। सचिव डॉ. प्रेम लूथरा ने डीएम के समक्ष चिकित्सकों से जुड़ी समस्याएं रखीं। कोषाध्यक्ष डॉ. आरके सिंघल ने आईएमए के सामाजिक दायित्व बताए। इस अवसर पर डॉ. नीता मेहरा, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. विपिन प्रेमी, डॉ. यतींद्र नागयान, डॉ. एनके अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। डॉक्टर और आमजन के बीच संवाद जरूरी डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि चिकित्सकों और आमजन के बीच बेहतर संवाद समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने कहा कि आईएमए और स्वास्थ्य विभाग के बीच सहयोग की परंपरा रही है और भविष्य में भी यह साझेदारी और सशक्त होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

