रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने तांशीपुर, आसफनगर और पाडली गुर्जर गांव में 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि देहरादून से आई विजिलेंस टीम के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कई घरों में मीटर से छेड़छाड़, सीधी केबल डालकर बिजली का उपयोग और बिना कनेक्शन के अवैध खपत के मामले सामने आए। टीम ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई कर साक्ष्य जुटाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

