रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। रसूलपुर गांव में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में एडीएम पीआर चौहान के सामने ग्रामीणों ने करीब 45 शिकायतें रखीं। इनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें राशन कार्ड, सड़क निर्माण और मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और आवास से संबंधित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर एडीएम पीआर चौहान ने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में आई समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। एडीएम ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

