रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। नगर निगम रुड़की के कार्यालय और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को अब और अधिक मजबूत किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने पूरे कार्यालय परिसर और उसके बाहरी दायरे को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने का निर्णय लिया है। इसके तहत निगम कार्यालय के बाहर और मुख्य द्वारों पर 22 नए हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि निगम परिसर में पहले से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कुछ कक्षों में कैमरे नहीं है वहां भी लगाये जा रहे हैं। इसके बाद केवल निगम कार्यालय के भीतर ही नहीं, बल्कि कार्यालय के आसपास के 25 मीटर के दायरे को भी कैमरों से कवर किया जाएगा। इससे निगम आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वहां खड़ी होने वाली गाडिय़ों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। इन कैमरों को इस तरह स्थापित किया जाएगा कि कार्यालय की ओर आने वाले सभी रास्तों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सके। नगर निगम के इस कदम का मुख्य उद्देश्य निगम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

