रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। लंढौरा-मंगलौर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी आसिफ जैनपुर झंझेड़ी के पास ईंट भ_े पर काम करता है। शनिवार को आसिफ अपने साथी हिमांशु के साथ बाइक से लंढौरा में डॉक्टर के पास दवाई लेने आ रहा था। इसीदौरान भगवानपुर क्षेत्र के गांव कौशल्लीपुर निवासी मान सिंह बाइक से मंगलौर साइड जा रहा था। जब ये लोग लंढौरा काली मंदिर मोड़ पर पहुंचे तो दोनों बाइकों की आमने सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आसिफ हिमांशु को गंभीर चोट आई है। घायलों को मंगलौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी महिपाल सैनी का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

