देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को शिव शक्ति सेवा एवं जनकल्याण समिति एवं टपकेश्वर महादेव सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान शनि देव महाराज की शिला स्थापना विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। शनि भक्तों ने बड़ी संख्या में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णागिरी महाराज, दिगंबर भारत गिरी महाराज, राजपाल गिरी महाराज, रवि गिरी, सोहन गिरी समेत अनेक संतों ने श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महंत कृष्णागिरी महाराज ने कहा कि भगवान शनि देव की शिला स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, सेवा और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सेवादार एवं आयोजक सिकंदर सिंह ने कहा कि शनि देव शिला स्थापना श्रद्धालुओं की आस्था को सशक्त करेगा। मौके पर राकेश दिलावरी, अरुण मारवाह, ईशांत, धीरज, सारथी घई मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

