देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। गांधी इंटर कालेज गांधी रोड में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह तडिय़ाल को अध्यक्ष, सिद्धार्थ जैन को उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह रावत को प्रबंधक, विनोद कुमार बहुगुणा को सहायक प्रबंधक, पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, निलय कुकरेती, मोहन मैंदोलिया, बिहारी लाल शाह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नए पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया और सभी ने विद्यालय के कुशल संचालन का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

