देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। खत्री सभा देहरादून ने शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्य एवं पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने समाज में सेवा, एकजुटता एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खत्री सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में खत्री समाज के संरक्षक राजेंद्र खत्री, अध्यक्ष महेंद्र खन्ना, महासचिव केके ओबेरॉय, उपाध्यक्ष संदीप सेठ, कोषाध्यक्ष अविनाश मनचंदा, संरक्षक राहुल टंडन मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

