देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। कोतवाली मसूरी पुलिस ने मसूरी क्षेत्र अंतर्गत अंडा खेत क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया ।बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए 12 चालान किए गये व दो हजार संयोजन शुल्क वसूला। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने लंढौर क्षेत्र स्थित अंडा खेत में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों पर चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं मजदूरों का गहन सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय पाया गया कि कुछ भवन स्वामियों एवं व्यक्तियों द्वारा पुलिस सत्यापन एवं अन्य निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 4 चालान तथा सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 8 चालान किए गए। इस कार्रवाई के दौरान संयोजन शुल्क के रूप में कुल 2000 रूपये की धनराशि वसूल की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

