देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। यूनेस्को क्लब दून वैली सेंट्रल की ओर से एमकेपी इंटर कॉलेज में 100 छात्राओं को स्वेटर बांटे गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत व स्वस्ति वाचन किया गया। क्लब की गतिविधि एवं आगामी वंदेमातरम गायन कार्यक्रम के विषय में डॉ मुकेश गोयल द्वारा जानकारी दी गईं। धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव द्वारा दिया गया। विद्यालय के ट्रस्टी ललित बड़कोटी, क्लब के सचिव सरदार दलजीत सिंह मक्कड़, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, हर्ष जैन, प्रेम बंसल, आशीष जैन, मोनिका जैन, सीमा गोयल, विद्यालय की प्राचार्या सीमा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

