हरिद्वार,18 जनवरी (आरएनएस)। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) की बैठक में वर्ष 2026 की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। एक होटल में आयोजित बैठक में डॉ. यशपाल सिंह तोमर को एक बार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि, महासचिव के रूप में डॉ. पवन कार्की को चुना गया। नई जिला इकाई ने निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चिकित्सक समाज से जुड़ी समस्याओं का हर स्तर पर समाधान करना रहेगा। इस बैठक में पूर्व सीएमओ डॉ. मनीष दत्त, डॉ. संदीप निगम, डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. एसके सोनी, डॉ. शशिकांत, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर सहित समस्त चिकित्सक और उनके परिजन पहुंचे थे। समाज को स्वस्थ दिशा भी देते हैं चिकित्सक इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने शुभकामनाएं देकर कहा कि चिकित्सक केवल उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ दिशा देने में भी भूमिका निभाते हैं। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि जनसेवा, संवेदनशीलता और समर्पण ही चिकित्सा सेवा की वास्तविक पहचान है। जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल सिंह तोमर महासचिव डॉ. पवन कार्की उपाध्यक्ष-मुख्यालय डॉ. शादाब सिद्दीकी उपाध्यक्ष-महिला डॉ. राशी कुकरेती उपाध्यक्ष-रुड़की डॉ. गंभीर तालियान उपाध्यक्ष-क्षेत्र डॉ. अनमोल सिंह उपाध्यक्ष-दंत डॉ. प्रशांत सैनी सचिव-मुख्यालय डॉ. नवनीत सचिव-क्षेत्र डॉ. राव अकरम कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव जिला प्रतिनिधि डॉ. अमित डाबरा मीडिया प्रभारी डॉ. नलिंद असवाल
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

