रुड़की,18 जनवरी (आरएनएस)। साइबर ठग ने बीएसएफ की महिला जवान के बैंक खाते से धोखाधड़ी से 9 लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़ता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झबीरण गांव निवासी आशु कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन काजल सिंह वर्तमान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में कश्मीर में तैनात हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक की मंगलौर शाखा में खाता है। 13 जनवरी को साइबर फ्रॉड ने उनके खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए। उन्हें जानकारी मिलते ही उनके द्वारा इसकी साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। पीडि़त ने तहरीर में पुलिस से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच की जाए और पैसे वापस दिलवाने में मदद की जाए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

