रुड़की,18 जनवरी (आरएनएस)। लंढौरा में उत्तराखंड किसान मोर्चा की रविवार को एक बैठक हुई।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने विजिलेंस विभाग की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिस प्रकार से विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, वह किसानों के हित में नहीं है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस तरह की कार्रवाई पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो किसान मोर्चा को आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। गुलशन रोड ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई से उनमें भय का माहौल बन रहा है। बैठक में किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

