रुड़की,18 जनवरी (आरएनएस)। रविवार सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को भीषण सर्दी से राहत दी है। फिर भी ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नहीं हुआ। हालांकि खराब मौसम की वजह से 4 ट्रेन, कोलकाता से अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट व पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस रद हुई। इससे पहले रोज 8 से 10 दिन निरस्त हो रही थी। उधर, देर से चलने वाली गाडिय़ों ने भी रविवार में रिकॉर्ड तोड़ दिया। सीनियर डीसीएम , मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने बताया कि मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर आने में 4-5 दिन लग सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

